आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय में चोरो ने किया हाथ साफ

bookdhara
By
1 Min Read

रुपईडीहा(बहराईच)।थाना रुपईडीहा क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद है।आये दिन क्षेत्र में कही न कही चोरी की घटना सुनने की मिल ही जाती है।ताजा मामला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजरिया के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी का है प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम सभा बंजरिया के प्राथमिक विद्यालय प्रभारी प्रधान्यध्यापक अभय कुमार ने थाना रुपईडीहा में एक सूचना देकर बताया है कि उनके स्कूल में बीती रात में चोरी हो गई है।जब मै विद्यालय पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।चोर स्कूल के बर्तन,पंखा खाना बनाने की भट्ठी, घड़ी,कुर्शी,बल्ब सहित सभी सामान उठा ले गए और फर्नीचर को जला दिया।इसी गांव के आंगन बाड़ी कार्यकत्री नीलम वर्मा ने भी थाना रुपईडीहा में आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी होने की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि जब मै केंद्र पहुंची तो केंद्र के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि चोरी हो गई है। केंद्र का सारा बर्तन व छोटा सिलेण्डर भट्ठी सहित सारा सामान चोरी हो चुका था। दोनो भुक्तभोगियों ने थाना रुपईडीहा में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

रिपोर्ट – रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *