खून से लथपथ मिला गर्भवती महिला का शव, मचा हड़कंप

bookdhara
By
2 Min Read

चित्रकूट(उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब घर में सो रही एक गर्भवती महिला का खून से लथपथ शव मिला। वही जब इस बारे में मृतका के पति से पूछताछ की गई तो उसने परिवार की एक महिला और गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर भी दे दी।

लेकिन कहानी ने उस समय करवट ले ली जब मृतका के परिजनों ने कहा कि हमारी लड़की हमेशा फोन से लड़ाई झगड़े की ही बात बताती रही है। इनकी आपस में पटरी नहीं खाई है। उन्होंने बेटी की मौत के लिए उसके पति को ही दोषी करार दिया है।

आपको बता दें कि चित्रकूट के रैपुरा थाना अंतर्गत खजुरिहा कला गांव निवासी संगीता देवी (28 बर्ष) की रविवार तड़के अज्ञात ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। वह चार माह के गर्भ से थी। पति रामराज ने थाने में पर तहरीर दी। पुलिस ने 2 लोगों खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। पता चला है कि जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त पति घर में दूसरे कमरे में था।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *