20 ​हजार परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

bookdhara
By
2 Min Read

जौनपुर: उपचुनाव की वजह से लागू आचार संहिता के कारण रुकी पड़ी सरकारी जनकल्याण की योजनाओं को फिर एक बार शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में जौनपुर में 20 हजार से अधिक पात्रों को प्रधानमंत्री आवास की चाभियां सौपी जायेंगी। प्रधानमंत्री आवास परियोजना निदेशक अरविंद सिंह ने आज कहा कि मल्हनी विधानसभा उपचुनाव की वजह से रुके पड़े 20 हजार 228 पात्रों का प्रधानमंत्री आवास मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से लक्ष्य निर्धारित कर पात्रों का चयन काफी पहले कर लिया गया था, लेकिन उपचुनाव की आचार संहिता से स्वीकृति के बाद भी कार्य रुका था। मार्च तक अधिक से अधिक निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश प्राप्त होने के बाद आवास के तहत चयनित पात्रों के घर बनाने की कवायद तेज कर दी गई है।

अरविंद ने कहा कि चयनित पात्रों के घरों के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में आवास निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये 15 दिन के भीतर पात्रों के खाते में भेज दी जाएगी। आवास निर्माण के दौरान 90 दिनों का मानव दिवस भी सृजित होगा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *