एसएसबी 42वी वाहिनी ने पकड़ी 60 लाख की हेरोईन

bookdhara
By
2 Min Read

रुपईडीहा: बहराईच 42 वाहिनी एस एस बी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि वाहिनी के जवान सीमाओं की सुरक्षा तथा तस्करी को पूर्ण रूप से ख़त्म करने के उद्देश्य से सीमा पर लगातार ड्यूटी कर रहें है | इसी दौरान सीमा चौकी रुपैडिहा के द्वारा 60 लाख की हेरोईन बरामद की गयी जिसमे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जो कि भारत से नेपाल को जा रहा था |

एसएसबी और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान यह स्मैक पकड़ा गया | सभी औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत पकडे गए स्मैक और अभियुक्त को पुलिस स्टेशन रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया |

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बैंक से उड़ाए 11.50 लाख

प्राप्त सूत्रों के अनुसार एसएसबी 42वी वाहिनी लगातार सीमाओं की सुरक्षा हेतु नाका एवं गस्त के माध्यम से सीमा पर छायें है | इसी क्रम में एसएसबी 42 वी वाहिनी और पुलिस के जवान विशेष संयुक्त गस्त कर रहे थे तभी एक ब्यक्ति आता दिखाई दिया | जब जवानों ने उस ब्यक्ति को रुकने के लिया कहा तो वह भागने लगा |

ब्यक्ति की तलाशी में उसके पास 60 ग्राम हेरोईन (स्मैक) बरामद हुई तत्पश्चात सभी औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत ब्यक्ति तथा सामान (हेरोईन) को पुलिस स्टेशन रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया | गस्ती दल में मु.आ. संजय जायसवाल, सा. आ. रुपेश ओरांन तथा सा. आ. प्रवीण सी.आर. थे तथा स्थानीय पुलिस के उपनिरीक्षक संतोष यादव, सिपाही मनोज कुमार गौड़ तथा प्रतिक वर्मा थे |

रिपोर्ट: रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *