सामूहिक दुष्कर्म मामले में दरोगा निलंबित

bookdhara
By
2 Min Read

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिलने से उसके आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ने लगा है और सामूहिक दुष्कर्म की जांच कर रहे दरोगा को निलंबित कर दिया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण की जांच कर रहे थे दरोगा विजय राठी को निलंबित कर अनूपशहर के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच कराने के आदेश दिए हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि दुष्कर्म पीड़िता ने जिस स्थान पर आत्महत्या की वहां से एक डेढ़ पेज का सुसाइड नोट मिला है1

ALSO READ : दुमका : सामुहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

सुसाइड नोट की राइटिंग की भी जांच कराई जाएगी

उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक क्राइम शिवराम शिवराम यादव को जांच अधिकारी बनाया गया है । जांच अधिकारी से अपनी जांच रिपोर्ट दो दिन में देने को कहा गया है । दूसरी ओर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या एवं सुसाइड नोट बरामद होने के मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है जिसमें दुष्कर्म करने वाले युवक और उसके परिजनों को नामजद किया गया है।
सं विनोद
वार्ता

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *