नई बनी सीसी रोड की सफाई न होने से धूल व गंदगी से पटा पड़ा स्टेशन रोड

bookdhara
By
2 Min Read

रूपईडीहा(बहराइच)। सेंट्रल बैंक चौराहे से स्टेशन रोड तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। जो करीब एक माह पूर्व ही बनकर तैयार हो चुका है। रोड के दोनों पट्टी पर खडंजा लगना था जो अभी तक नहीं लगाया गया है और बनी हुई रोड की साफ सफाई भी नहीं कराई गई है पूरे रोड पर गिट्टी मौरंग व मिट्टी पटी पड़ी है व पूरे रोड पर मलबा जमा हुआ है ।
काफी परेशानियों के बाद अब जब रोड निर्माण कराया जा चुका है। रोड की सफाई नहीं होने से रोड पर पड़ी मिट्टी के ऊपर जब वाहन गुजरते है तो पूरा दिन धूल गर्दा उड़ता रहता है जिससे रोड पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । आगामी त्यौहार छठ पर्व आने वाला है इसी रोड से होते हुए कस्बे की महिलाएं छठ पूजा के लिए हनुमान सरोवर घाट पर जाएंगी लेकिन रोड निर्माण हो जाने के बाद भी अभी तक रोड की सफाई नहीं कराई गई है जिसको लेकर स्टेशन रोड के व्यापारियों में रोष है क्योकि धूल गर्दा उड़ कर दुकानों में भी भर जारहा है जिससे ब्यापारियों को बीमार होने का खौफ सता रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय मित्तल, महामंत्री संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने मांग की है कि जल्द से जल्द रोड की सफाई व रोड के दोनों पट्टी पर खडंजे का निर्माण अति शीघ्र कराया जाए ।

रिपोर्ट :- रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *