आगरा: इस छात्रा को एक दिन के लिए क्यों सौंपी गई थाने की कमान

bookdhara
By
1 Min Read

एक दिन की थानेदार बनी दसवीं की छात्रा इशिका बंसल, थाना हरीपर्वत में इशिका बंसल ने सुबह 10 बजे चार्ज ले लिया,पुलिसकर्मियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद इशिका बंसल ने थाने का निरीक्षण किया।

थाने में आने वाली डाक प्रार्थना पत्र और सरकारी आदेशों की जानकारी ली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने भी उनसे बातचीत की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सैल्यूट किया। इशिका ने सभी कर्मचारियों से बात की। इशिका क्षेत्र में भ्रमण के लिए जाएंगी।

एसपी सिटी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज विश्व बाल दिवस है। इसको देखते हुए यूनिसेफ ने डीजीपी को पत्र लिखा था।

Also Read: छात्रा को ऑटो चालक ने उतारा मौत के घाट क्षेत्र में मचा हड़कंप

प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक थाने का चार्ज छात्रा को दिया गया है। इसका मकसद छात्राओं में पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि को खत्म करना है, जिससे कि वह पुलिस के सामने बेझिझक अपनी बात रख सकें।

कमला नगर की रहने वाली इशिका बंसल को काउंसलिंग के बाद चुना गया था। वह कक्षा 10 की छात्रा है।

रिपोर्ट-सिद्धार्थ तिवारी

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *