संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मिली लाश

bookdhara
By
1 Min Read

बहराइच थाना खैरी घाट क्षेत्र के गोविंदापुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिली है। इस मामले में परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। खबर के मुताबिक, खैरीघाट थाना क्षेत्र के गोविंदापुर के पास इमामगंज नहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों युवक की लाश मिली जिसे ससुरालीजनों ने पहचान लिया। 
परिजनों के मुताबिक मृतक परशुराम की सात वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद दो वर्ष से पत्नी मायके में रह रही। वो पत्नी को लिवाने के लिए गया था। लाश की गर्दन व पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लाश पीएम हेतु मॉर्चरी हाउस बहराईच भेज दिया ।

रिपोर्ट :- रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *