एसएसबी ने मानव तस्करों के चंगुल से लड़की को बचाया

bookdhara
By
2 Min Read

रुपईडीहा(बहराईच)। एस एस बी 42वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि वाहिनी के जवान सीमाओं की सुरक्षा तथा तस्करी को पूर्ण रूप से ख़त्म करने के उद्देश्य से सीमा पर लगातार ड्यूटी कर रहें है | इसी क्रम में वाहिनी की सीमा चौकी रुपईडीहा के द्वारा चेकिंग एवं फ्रिस्किंग ड्यूटी के दौरान एक नेपाली युवती को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया गया | सभी औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत बचायी गयी नेपाली युवती को NGO शक्ति समूह नेपाल तथा पकड़े गए मानव तस्कर को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया |

प्राप्त सूचना के अनुसार एस एस बी 42वी वाहिनी की सीमा चौकी रुपईडीहा के द्वारा सीमा पर चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक तथा एक नेपाली युवती सीमा पर कर रही थी संका होने पर दोनों को रोका गया।पूछ ताछ के दौरान नेपाली युवती ने अपना नाम रमा पुत्री श्रीकृष्ण के.सी. उम्र-16 साल निवासी सुकैया, वार्ड संख्या 07 जिला-डांग नेपाल बताया तथा युवक ने अपना नाम शेर बहादुर पुत्र स्व. राम प्रकाश कुमाल, उम्र 22 वर्ष निवासी ओवरी वार्ड संख्या 08 राप्ती सुनाटी(गाँव पालिका), शमशेरगंज, जिला-बांके नेपाल बताया। यह सुनिश्चित हो जाने पर कि यह मानव तस्करी का मामला है रुपईडीहा के सीमा चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव, सहायक कमांडेंट के द्वारा तत्काल शक्ति समूह नेपाल की निर्मला पौडेल को तथा मुख्य आरक्षी मदन साही व नेपाल पुलिस को बुलाया गया।

शक्ति समूह नेपाल तथा नेपाल पुलिस के द्वारा भी पूछ ताछ किया गया तो पता चला कि यह मानव तस्करी का मामला है तथा मानव तस्कर नेपाली युवती को बहला फुसला कर ले जा रहा था | तत्पश्चात सभी औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत पकड़े गया मानव तस्कर को नेपाल पुलिस तथा बचायी गयी नेपाली युवती को शक्ति समूह नेपाल को सुपुर्द कर दिया गया |

रिपोर्ट -रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *