श्याम प्रभु को निशान चढ़ाने भारत से नेपाल पैदल गए श्रद्धालु

bookdhara
By
1 Min Read

रुपईडीहा(बहराइच)। रामलीला चौराहा स्थिति सन्तोषी माता मंदिर से सात किलोमीटर पैदल चलकर श्याम भक्तों ने नेपालगंज स्थित श्याम मंदिर में निशान चढ़ा कर अपनी अटूट श्रद्धा व आस्था व्यक्त की।बुधवार की सुबह श्याम भक्त स्थानीय संतोषी माता मंदिर पर एकत्र हुए।यहां विधिवत मंत्रोच्चारों के साथ निशान पूजन किया गया।यहां से निशान यात्रा बजाजा मार्केट, टीन मंडी चौराहा होती हुई नेपालगंज के लिए प्रस्थान कर गयी।श्याम भक्त अनिल अग्रवाल ने बताया कि निशान यात्रा पर भी कोरोना का प्रभाव रहा।पिछले वर्ष लगभग 1सौ 50 निशान लेकर भक्त भारी संख्या में नेपाल के महानगर नेपालगंज स्थित श्री श्याम प्रभु के दरबार पहुंचे थे।इस वर्ष मात्र 25 निशान ही नेपालगंज गए।निशान यात्रा में अमन मित्तल, जतिन अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, अंकुर,श्यामू बंसल,विजय जैसवाल, पुरषोत्तम कसौंधन, ज्योति,ऋतु,शीला,प्रियंका बंसल,विशाल ,गरिमा,पूजा,निर्मल,सीमा,प्रदीप व पूरन मल अग्रवाल और तमाम लोगो ने इस कार्यक्रम में उपस्थित दर्ज कराई ।

रिपोर्टर-रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *