साम्प्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता सप्ताह एस एस बी द्वारा मनाया गया

bookdhara
By
2 Min Read

रुपईडीहा(बहराइच)।19 नवंबर से 25 नवंबर तक एस एस बी की 42वी वाहिनी ने साम्प्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता सप्ताह मनाया।इन कार्यक्रमों में निबंध लेखन ,वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।संगोष्ठी/कार्यशाला भी आयोजन की गई इस संबंध में जानकारी देते हुए एस एस बी 42वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि 19 से 25 नवंबर तक वाहिनी की सीमा चौकी रुपईडीहा के समवाय कमांडर अनिल कुमार यादव, सहायक कमांडेंट व कार्मिकों की सक्रिय भूमिका रही।स्थानीय सीमांत इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।इसमें एकता मौर्या प्रथम,शिवांगी मिश्रा द्वितीय व अजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सहायक सेनानायक अनिल कुमार यादव ने संविधान में निहित मूल अधिकारों व कर्तव्यों के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया।20 नवंबर को बल कार्मिकों के बीच साम्प्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।इसमें जवान राकेश मिश्रा प्रथम विश्वनाथ द्वितीय व शमशुद्दीन टी.तृतीय रहे।

21 नवंबर को रुपईडीहा बीओपी से सीमांत इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने साम्प्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता रैली निकाली।रैली बीओपी से प्रारंभ होकर सेंट्रल बैंक चौराहा टीन मंडी चौराहा ,बजाज मार्केट, रामलीला चौराहा होते हुए एन एच् 927 पर पहुंच कर बीओपी पर समाप्त हुई।अगैया में भी 23 नवंबर को भी वाहिनी मुख्यालय अगैया पर कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में कार्यवाहक कमांडेंट ने भारतीय संविधान में निहित मूल कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।25 नवंबर को वाहिनी मुख्यालय सहित समस्त समवाय व सीमा चौकियों पर सौहार्द झंडा दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर भाईचारे व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।इन सभी कार्यक्रमो में प्रदेश सरकार द्वारा दी गयी गाइड लाइन का पालन किया गया।

रिपोर्ट -रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *