प्रियंका ने शेयर किया आने वाली फिल्म The White Tiger का फर्स्ट लुक

bookdhara
By
1 Min Read

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘The White Tiger’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘The White Tiger’ में नजर आने वाली हैं। प्रियंका ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। प्रियंका ने ‘The White Tiger’ से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका ने फिल्म से जुड़े फर्स्ट लुक को साझा करते हुए लिखा कि इस फिल्म में उन्होंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “The White Tiger” में मैंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है, जो यूएस में पहली पीढ़ी की प्रवासी हैं। वह अपने पति के साथ भारत में हैं, जो कि बिजनेस के लिए सफर कर रहे हैं। और इसके बाद…जिंदगी ही बदल जाती है। पिंकी मैडम सच में बहुत ही खास किरदार है, इसे निभाना और इनकी कहानी को बताने में अलग ही खुशी है। यह ऐसी कहानी है, जिसे बताने की आवश्यकता है। ”

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *