फिर भड़की मंहगाई की आग, प्याज और टमाटर के दाम आसमान पर

bookdhara
By
2 Min Read

देश में उत्तर क्षेत्र में प्याज के भाव में एकाएक उछाल आने से इसने फिर लोगों के आंसू निकालने कर दिए हैं। वहीं आलू और टमाटर की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं। एक लगभग एक हफ्ता पहले 40 रूपए किलो बिक रहा प्याज मंगलवार को मंडियों में 70 रूपए किलो तक बिक गया। हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद और इसके आसपास की मंडियों के आढ़तियों के अनुसार

आढ़तियों की मानें तो त्यौहारी और शादियों के सीजन में प्याज के भाव और बढ़ने की सम्भावना है।

हिसार सब्जी मंडी के आढ़तियों ने बताया कि हिसार समेत हरियाणा के अधिकतर जिलों में महाराष्ट्र के नासिक से अधिकतर प्याज आता है। नासिक में प्याज के जमाखोरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इससे वहां के आढ़ती नाराज हैं और उन्होंने प्याज की आपूर्ति रोक दी है। वहीं हरियाणा की मंडियों के आढ़तियों ने नासिक का प्याज नहीं मिलने पर मध्यप्रदेश के इंदौर की मंडी का रुख कर लिया है। प्याज ही नहीं, अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। आलू के दामों ने भी लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। आलू 40 रुपए किलो तक बिक रहा है। सर्दी की शुरुआत में आलू की नई फसल आने से दाम कम हो जाते थे लेकिन अबकी बार लॉकडाउन के कारण फसल किसानों ने देरी से लगाई, जिसके कारण अभी नया आलू बाजार में नहीं आया है। इससे आलू महंगे दाम पर बिक रहा है।

इसके अलावा 15 दिन पहले 60 रूपए किलो बिकने वाला टमाटर अब बढ़कर 80 रूपए किलो, फूलगोभी 50 रूपए किलो, घीया 25 रूपए से बढ़कर 50 रूपए किलो और तोरी 60 रूपए किलो के भाव बिक रही है। इतना ही नहीं 20 रूपए किलो बिकने वाला पेठा अब बढ़कर 40 रूपए किलो, भिंडी 60 रूपए, बैंगन 25 रूपए से बढ़कर 60 रूपए, खीरा 45 रूपए से बढ़कर 65 रूपए किलो बिक रहा है।

वार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *