शादी की वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर युवती से 24 लाख की ठगी

bookdhara
By
2 Min Read

कोरिया(छत्तीसगढ़) : कोरिया जिले में एक विदेशी नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया गया है,शादी की वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर नाइजीरिया ने बैकुंठपुर की एक युवती को अपने झांसे में ले लिया और 24 लाख रुपए ठग लिए,शिकायत के बाद पुलिस ने नाइजीरियन आरोपी एजी डे पीटर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपी के पास से एक फर्जी पासपोर्ट डेबिट कार्ड समेत कई सामान भी बरामद किया है,इस मामले को सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को सरगुजा रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने 10,000 नगद इनाम देने की घोषणा की है…

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सिटी कोतवाली बैकुंठपुर अंतर्गत तलवा पारा निवासी युवती ने खुद के ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत में कहा गया कि नाइजीरियन आरोप आरोपी ने एन आर आई बन कर शादी की वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर शादी का झांसा दिया बातचीत के दौरान अपना प्रॉपर्टी भारत में ट्रांसफर कराने और भारत में ही सेटल होने की बात कही इसी के नाम पर कस्टम चार्ज समेत तमाम चार्ज लगेगा कहकर 24 लाख 7 हज़ार 500 रुपए की ठगी की…
शिकायत के बाद पुलिस की टीम साइबर सेल की मदद से आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है ।आरोपी पहले भी तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश ,झारखंड ,ओडिशा ,हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अपने आपको डॉक्टर इंजीनियर और बिजनेसमैन बता कर लाखों की ठगी कर चुका है ठगी की कुछ रकम अपने पास रख कर बाकी पैसे नाइजीरिया ट्रांसफर कर देता था पुलिस ने उसके पास से दो पासपोर्ट दोनों नाइजीरियन डेबिट कार्ड एक नग एसबीआई डेबिट कार्ड 4 नग मोबाइल 14 नग सिम कार्ड एक वाईफाई डिवाइस एक  नग लैपटॉप जब किया है आरोपी का पासपोर्ट और वीजा एक्सपायरी हो चुका है.

रिपोर्ट :-: प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *