जूस को लेकर विवाद में एक वक्ति की हत्या

bookdhara
By
1 Min Read

रायपुर :-: राजधानी के कलेक्ट्रेट गार्डन के पास जूस के ठेले पर पेमेंट को लेकर विवाद हुआ, इस दौरान आरोपी राजू साहू ने अज्ञात शख़्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमले में अज्ञात शख़्स की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 50 साल बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी राजू साहू को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष साहू की कलेक्टोरेट गार्डन के पास जूस की दुकान है। उसका भतीजा राजू साहू शंकर नगर में चंदन डेयरी के नाम से दुकान चलाता है।

घटना दिनांक को राजू अपने चाचा की दुकान में आया था। रात सवा दस बजे के करीब अधेड़, जिसकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है, उसने आरोपित की दुकान पर आकर जूस पीया, लेकिन पैसा नहीं दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित ने अधेड़ के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधेड़ की शिनाख्त करने में लगी है।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *