महिला ने पड़ोसी के सिर में पत्थर मार की हत्या

bookdhara
By
1 Min Read

बिलासपुर :- रोज होने वाले विवाद से तंग आकर महिला ने पड़ोसी के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भाड़ी खैरा गांव का रहने वाला तोषण लिवर्ती (45) पेशे से मजदूर था। उसके घर से कुछ दूरी पर त्रिवेणी बाई (54) का मकान है। तोषण आए दिन महिला से किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता था। इससे वह परेशान थी। मंगलवार को भी वह महिला के घर के पास आया, और गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे गुस्साई महिला ने बड़ा सा पत्थर उठा लिया, और उसके सिर पर हमला कर दिया।

तोषण लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। महिला इसके बाद भी उसके सिर पर वार करती रही, जिससे मौके पर ही तोषण की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची, और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *