शादी का झांसा देकर दो माह तक शारिरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

bookdhara
By
3 Min Read

छत्तीसगढ़(बिलासपुर):- मस्तूरी मुख्यालय के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत को कुकुरदी केरा का मामला सामने आया है। पीडिता को आरोपी अजय केवट पिता बोनो केवट उम्र 22 वर्ष पता कुकुर्दीकेरा थाना पचपेड़ी का फरवरी माह से शादी का झांसा देकर लगातार दो माह तक शारिरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। घटना माह के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक, चकरभाठा, सुनील डेविड, द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का अभियान चलाकर कार्यवाही करने का दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था। मुखबीर से आज सुबह को सूचना मिली की आरोपी अपने परिजन से मिलने गृह ग्राम कुकुर्दीकेरा आया है। थाना पचपेड़ी द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौका पर पहूंचकर आरोपी के निवास स्थल पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
[10/14, 9:46 AM] Prakash Jha Bilaspur: छत्तीसगढ़ धमतरी से प्रकाश झा

महिला अफसर पर डंडे से हमला

आमदी नगर पंचायत में सड़क से बिल्डिंग मटेरियल हटवाने गईं सब इंजीनियर पर हमला हुआ, जिससे उनका सिर फट गया। नगर पंचायत सीएमओ मोहेंद्र साहू ने बताया कि मुरारी ढीमर (61) ने अवैध कब्जा करने के लिए बिल्डिंग मटेरियल मंगाया था। उसे मुख्य सड़क पर डंप कर दिया। तीन दिन पहले उसे नोटिस देकर बिल्डिंग मटेरियल हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने नहीं हटाया। इसके बाद मंगलवार को जांच के लिए आमदी नगर पंचायत की सब इंजीनियर पूजा सार्वा पहुंचीं तो वह बहस करने लगा। महिला अफसर सीएमओ कार्यालय लौटने स्कूटी पर जैसे ही बैठीं, मुरारी ढीमर ने डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया। खून से लथपथ महिला अफसर को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अफसर के सिर पर 7 टांके लगे हैं। इसके बाद अर्जुनी पुलिस ने मुरारी को हिरासत में ले लिया है।

जांच कर रही पुलिस

अर्जुनी टीआई उमेंद्र टंडन ने बताया कि महिला अफसर पर हमला करने वाले मुरारी ढीमर को घर से हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ धारा 186, 536, 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *