संदिग्ध अवस्था में युवतियों को चेन्नई ले जा रही बस को पुलिस ने पकड़ा

bookdhara
By
1 Min Read

अम्बिकापुर :- पुलिस ने मंगलवार देर शाम युवतियों को चेन्नई ले जा रही एक बस को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि बस में 25 युवतियां सवार थी। फिलहाल पुलिस दस्तवेजों के आधार पर उनके उम्र की जानकारी ले रही है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवतियों को कहां से लाया जा रहा था। फिलहाल मामले में चौकी पुलिस कार्रवाई कर रही है, साथ ही सखी सेंटर की टीम को भी पुलिस ने सूचना दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बस में पुलिस ने 25 युवतियों से भरी एक बस को रोका है। पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि उन्हेंं सिलाई सेंटर में काम करवाने के लिए चेन्नई ले जाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस्तावेजों के आधार पर युवतियों की उम्र की तस्दीक कर जांच कर रही है।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *