नाबालिग के साथ पहले कि मारपीट फिर किया दुष्कर्म

bookdhara
By
1 Min Read

रायपुर :- प्रदेश की राजधानी में उस वक्त इंसानियत तार-तार हो गई जब एक हैवान ने 15 साल की किशोरी से मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, आपको बता दें आरोपी को किशोरी अंकल कहती जो उसके के घर में ही रहता था। जिसे पुलिस ने गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और किशोरी एक ही गांव के हैं। ये पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उरला क्षेत्र में 15 साल की किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। वह लोग मूल रूप से रांची, झारखंड के रहने वाले हैं। किशोरी के पिता नहीं है। उसकी मां मजदूरी कर घर चलाती है। कुछ साल पहले महिला के ही गांव निवासी चंद्रशेखर चौधरी भी रहने के लिए आ गया।

आरोपी भी महिला के ही गांव का रहने वाला

वह भी रायपुर में ही मजदूरी करता था। आरोप है कि मंगलवार को किशोरी की मां मजदूरी करने चली गई। दोपहर में अचानक आरोपी घर पहुंच गया। किशोरी को अकेले देख उससे मारपीट और दुष्कर्म किया। महिला शाम को घर लौटी तो बेटी ने सारी बात बताई। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *