काम दिलाने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म 1 महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

bookdhara
By
3 Min Read

छत्तीसगढ़(रायगढ़):- काम के बहाने से एक युवती को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने तथा उसके साथ 3 लोगों के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसके साथ ही पीड़ित युवती को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने की भी तैयारी थी। पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त महीने में एक महिला काम की तलाश में रायगढ़ आई थी। जहां उसकी मुलाकात ढिमरापुर में  आरोपी महिला सुरभि सिदार से हुई। सुरभि सिदार ने उसे अपने घर ले गई। जहां उसे काम करने के लिए दूसरी जगह भेजा गया। युवती ने पुलिस को बताया कि जिस जगह वह काम करने गई थी। वहां तीन लोगों द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद पीड़ित युवती ने आरोपी सुरभि से काम से जाने पर इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि काम से इनकार करने के बाद आरोपी महिला सुरभि ने उसे अन्य राज्य ले जाकर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलना चाहा। उसे ट्रक में बैठा कर वेश्यावृत्ति के लिए ले जा रही थी। तभी रायपुर स्टेशन के पास पुलिस महिला उसके चुंगल से निकल कर भाग गई और सीधे चाइल्ड लाइन रायपुर पहुंची और वहां अपनी आपबीती बताई। चाइल्डलाइन ने उसे रायपुर की प्रतिज्ञा संस्थान में रखा और पीड़िता के बयान के आधार पर तेलीबांधा रायपुर में मामला दर्ज किया गया।

घटनास्थल रायगढ़ कोतरा रोड होने के कारण पूरे मामले को रायगढ़ ट्रांसफर किया गया। इसके बाद कोतरा थाना पुलिस द्वारा आरोपी महिला सुरभि सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गया। जिसमें उसने बाकी तीन दुष्कर्म के आरोपियों का नाम बताया।

दूसरे प्रांत के हैं सभी आरोपी – पकड़े गए आरोपी में सभी आरोपी दूसरे प्रांत के रहने वाले हैं। जो रायगढ़ में अस्थाई तौर पर निवास करते हैं। इनमें से एक महिला आरोपी सुरभि सिदार पति (उम्र 40) वर्ष सबडेगा तलसरा जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा की रहने वाली है जो रायगढ़ में मंगलूडिपा ईलामाल के पीछे किराए में रहती है।

पुलिस हिरासत में चारों आरोपी – इसके साथ ही दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद आलम (उम्र 39 वर्ष) पगमील थाना कटकम सांडी जिला हजारीबाग, झारखंड का रहने वाला है जो रायगढ़ में ढिमरापुर अशोक विहार कॉलोनी में किराया में रहता है।आरोपी युसूफ शेख (उम्र 40 साल) और पारुल शेख (उम्र 28 वर्ष) दोनो बलिया थाना सांगोरडीह जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल का रहने वाले है। जो हाल फिलहाल रायगढ़ जिले में उर्दना में रहते है। पीड़िता द्वारा दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान की गई है। आरोपियों को कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है.

रिपोर्ट : प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *