RJD के सहयोगी की तरह काम कर रहे चिराग : JDU

bookdhara
By
2 Min Read

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सहयोगी की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि यह बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची से साबित हो जाता है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविवार को यहां कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में लोजपा और राजद गुप्त समझौते के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे लोजपा के उम्मीदवारों की सूची को देखकर आसानी से समझा जा सकता है।
सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जदयू कभी भी लोजपा और उसके अध्यक्ष चिराग पासवान के हताशा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिए जाने वाले बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि लोजपा अस्तित्व के संकट जैसी चुनौती का सामना कर रही है इसलिए वह ‘मरता क्या नहीं करता’ की तर्ज पर काम कर रही है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने पासवान के बयानों को लेकर मतदाताओं में कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की और दोनों नेताओें ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं भी कीं। जनता में किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं है।

वशिष्ठ सिंह ने राजद नेता एवं महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव के बयान कि मुख्यमंत्री थके-हारे नेता है के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नितीश कुमार प्रतिदिन 14 घंटे काम करते हैं। उनकी ऊर्जा के सामने आज के युवा नेता कहीं भी नहीं ठहरते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *