एक सौ बीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

bookdhara
By
2 Min Read

मध्य प्रदेश : राजगढ़ जनपद थाना नरसिंहगढ़ पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना नरसिंहगढ़ की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रूप से बेचने के लिए रखी गई कच्ची हाथ भट्टी की शराब जब्त करते हुए, एक आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है|
जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए बीते दिन गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांजरा में दबिश देकर आरोपी दिनेश पिता मोर सिंह लववंशी, उम्र 21 साल निवासी ग्राम पांजरा को मौके पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 120 लीटर देसी हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई है|
आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 529/2020 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है|
उपरोक्त सराहनीय कार्यवाही में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नरसिंहगढ़ भारतेंदु शर्मा, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र चावरिया, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक राजेंद्र सोलंकी, परिविक्षाधीन उप निरीक्षक माधवी सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक बने सिंह, महिला आरक्षक विनीता, आरक्षक लक्ष्मी नारायण, आरक्षक विकास, आरक्षक विवेक, आरक्षक राजमल, आरक्षक 288 धर्मेंद्र, आरक्षक 561 नितेश, आरक्षक सुनील, आरक्षक जगन, आरक्षक मनोज, एवं आरक्षक चालक बलराम जमरा, का विशेष योगदान रहा है|

रिपोर्ट कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *