साठ लीटर कच्ची शराब व चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़(खिलचीपुर):- आपको बता दें कि जिला राजगढ़ में विधानसभा उप चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब पर धरपकड़ हेतु जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, के निर्देशानुसार एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी, के मार्गदर्शन में थाना खिलचीपुर की टीम द्वारा आरोपी मिथुन पिता गोपाल कंजर, निवासी ग्राम दया खेड़ी से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब व एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया|

आपको बता दें कि जप्तशुधा मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की गई तो उक्त मोटरसाइकिल धनजोड़ राजगढ़ से चोरी करना बताया गया| आरोपी से पूछताछ में दो और मोटरसाइकिल का खुलासा हुआ आरोपी ने बताया की उसने दो मोटरसाइकिल और अपने घर पर छुपा रखी है आरोपी के घर से दो चोरी की मोटर साइकिल को भी जप्त किया गया हे, आरोपी से और भी चोरी की मोटरसाइकिल की पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लेने हेतु न्यायालय पेश किया गया|

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मुकेश गौड़, उनि देशराज सिंह, आर. 268 मोइन अंसारी, आर. 236 सागर कुमार, आर. 32 रामसेवक जादौन, आर. 780 पवन कटारे, आर. 817 देवेंद्र रघुवंशी, की सराहनीय भूमिका रही

रिपोर्ट :- कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *