चार सौ छय्यालीस लीटर अवैध शराब की गई जप्त

bookdhara
By
2 Min Read

मध्य प्रदेश (राजगढ़) जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की धरपकड़ हेतु जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण रखने हेतु समस्त मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों को इस ओर विशेष ध्यान देकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया, एवं समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों द्वारा इस हेतु प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निम्नानुसार कार्यवाही की जा रही है|
आपको बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जाकर आरोपियों की धरपकड़ कर अवैध शराब को जप्त किया गया है|
इसी क्रम मैं जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, के कुशल मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 424 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब जप्त की गई है, जिसकी कीमत करीबन
40650 रुपए आंकी गई है, वही 122 क्वार्टर कुल 22 लीटर देसी शराब भी जप्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीबन 9730 रुपए आंकी गई है|
आपको बता दें कि इस प्रकार बीते दिन को जिले में 50 हजार रुपए की कुल 446 लीटर अवैध शराब जप्त करने में सफलता अर्जित की गई है|
रिपोर्ट-कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *