नेपाल पुलिस ने पकड़ा अवैध 22 किलो सोना

bookdhara
By
2 Min Read

रूपईडीहा(बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल में खाड़ी देशों से नेपाल होकर भारतीय बाजार में होने वाली सोने की तश्करी बढ़ी। नेपाल में सोने की तस्करी का रैकेट काफी बड़ा व पुराना है बीच के दिनों में ये काम कुछ कम हो गया था परंतु अभी ये फिर अपने पैर पसार रहा है। नेपाल में बैठे सोना तशकरों के सिंडिकेट ये कार्य कराते हैं।

सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार सोना खाड़ी देशों से नेपाल आता है तथा नेपाल सोना आने के बाद उसे यहां के तस्करों के माध्यम से भारतीय बाजारों में पहुंचा दिया जाता है। इसी क्रम में नेपाल के परसा जिले के एक अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर नेपाल पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में सोना बरामद किया है ।

जिला पुलिस कार्यालय परसा बीरगंज की एक पुलिस टीम ने बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी में गणेश अपार्टमेंट से 22.46 किलोग्राम सोना जब्त किया है जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक कृष्ण प्रसाद ने की है
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।आपको बताते चले की अभी कुछ दिन पहले ही डांग जिले में जूते में छिपाकर सोना ले जाते हुए तीन तस्करों को नेपाल पुलिस ने धर दबोचा था । और वैधानिक कार्यवाही करते हुये हिरासत में ले लिया ।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *