आईपीएल 2024 : गिल की गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से धोया

bookdhara
By
2 Min Read

आईपीएल 2024 के 12वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। डेविड मिलर ने छक्का मारकर मैच खत्म किया। गुजरात को 163 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टीम ने 5 गेंद रहते ही 3 विकेट पर हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से साईं सुदर्शन ने 45 और मिलर ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। विजय शंकर ने भी नाबाद 14 रन बनाए।

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए थे।आखिरी ओवर में हैदराबाद की टीम ने कुल 3 विकेट गंवाए थे। गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहित शर्मा सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने हैदराबाद की पारी के आखिरी ओवर में 3 विकेट झटके।

इससे पहले, ट्रेविस हेड और मयंक अग्रवाल ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई थे। दोनों ने पहले तीन ओवर में 30 से अधिक रन जोड़ लिए थे। इसके बाद दोनों आउट हो गए थे। पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अभिषेक ने 20 गेंद में 29 और क्लासेन ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए। बीच के ओवर में लगातार विकेट गिरने की वजह से हैदराबाद की टीम 162 रन ही बना सकी।

कमिंस ने टॉस के बाद कहा था, “ये विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है। काफी ज्यादा गर्मी है, इसलिए हमने पहले बल्लेबाजी करना चुना। इस स्टेडियम की अच्छी यादें हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करते। ताकि ये पता रहता कि टारगेट क्या है। नूर अहमद और दर्शन नालकंडे खेल रहे। स्पेन्सर जॉनसन और साईं किशोर बाहर हैं।”

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *