लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, 15 नामों की घोषणा

bookdhara
By
1 Min Read

अप्रैल से शुरू हो रहे लोक सभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 15 नामों की घोषणा की गई है। ये सभी उम्मीदवारी दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु से है।

इससे पहले भाजपा ने गुरुवार को तमिलनाडु के लिए नौ लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और पार्टी नेता तमिलिसाई साउंडराजन को चेन्नई दक्षिण से और अन्नामलाई को कोयंबटूर से मैदान में उतारा गया है।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन नीलगिरी से मैदान में होंगे। सूची के अनुसार, वरिष्ठ नेता एसी शनमुगम वेल्लोर से और पोन राधाकृष्णन कन्नियाकुमारी से चुनाव लड़ेंगे।

उम्मीदवारों के नाम

  • पोन वी बालगणपति – तिरुवल्लूर
  • आरसी पॉल कनगराज- चेन्नई (उत्तर)
  • ए अश्वथामन- तिरुवन्नामलाई
  • केपी रामलिंगम- नमक्कल
  • एपी मुरुगानंदम- तिरुप्पुर
  • के वसंतराजन- पोलाची
  • वीवी सेंथिलनाथन- करूर
  • पी कार्थियायिनी-चिदंबरम (एससी)
  • एसजीएम रमेश- नागपट्टिनम
  • एम मुरुगानंदम- तंजावुर
  • देवनाथन यादव- शिवगंगा
  • रामा श्रीनिवासन- मदुरै
  • राधिका सरथकुमार- विरुधुनगर
  • बी जॉन पांडियन- तेनकासी (एससी)
  • ए नमस्सिवायम- पुडुचेरी
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *