कलक्टरगंज कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के विरोध में उतरे व्यापारी

bookdhara
By
2 Min Read

कानपुर नगर निगम द्वारा कलक्टरगंज में प्रस्तावित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के एलान के बाद व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में इसे बनने नहीं दिया जाएगा। महापौर प्रमिला पांडेय को इसको लेकर ज्ञापन देंगे। नगर निगम ने कार्यकारिणी की बैठक में हाल ही में फैसला लिया था।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान मे कलक्टरगंज मे स्थानीय व्यापारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि वर्षों से बाबा व पिता के साथ व्यापार कर रहे व्यापारियों को उजाड़कर कलक्टरगंज मे नगर निगम द्वारा प्रस्तावित कॉमर्शियल काम्प्लेक्स किसी सूरत मे न बनाए जाने दिया जाएगा।

विधायक व जनप्रतिनिधियों को देंगे ज्ञापन

यह भी तय हुआ कि प्रस्ताव निरस्त न होने पर लोकसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर व्यापारी अनिश्चित्कालीन अनशन पर बैठेंगे। व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि हम सभी ने महापौर को जितवाया था और हमारी रोजी रोटी को छीनने का प्रयास न किया जाए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि इस कलक्टरगंज के व्यापारी अपने बाबा व पिता के साथ सौ वर्षों से अधिक समय से व्यापार कर रहे है और कई व्यापारियों के ये पांचवी पीढ़ी है, जो यहां व्यापार कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *