नेपाल के बांके में 2 व्यक्ति स्मैक के साथ गिरफ्तार

bookdhara
By
2 Min Read

रूपईडीहा (बहराइच): भारत नेपाल सीमा पर इस समय स्मैग की तश्करी जोरो पर है नेपाली पुलिस इस समय ड्रग तश्करी पर लगाम लगाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।नेपाल में इन दिनों बांके के एस पी ओम बहादुर राणा के निर्देशन में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जमुनहा व जिप्रका बांके की पुलिस ने अलग अलग जगहो से छापा मारकर स्मैग के साथ दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

आपको बताते चले नेपालगंज उपमहानगर पालिका वार्ड नं 16 के प्रहरी कार्यालय चौकी स्थित सीमा प्रहरी चौकी जैसपुर जिला बांके में उप निरीक्षक मिन बहादुर बिष्ट की अगुवाई में तैनात एक टीम ने शनिवार को जैसपुर की 21 वर्षीय महिला निशा खान को 14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है पकड़ी गई महिला ने स्मैग भारत से लाने की बात कबूल की है।वहीं नेपालगंज के उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 14 से बम बहादुर रावल निरीक्षक जिप्रका व लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज बांके के प्रेम बहादुर अधिकारी सहित संयुक्त टीम ने जांच के दरमियान 18 वर्षीय प्रदीप खटीक को 4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है ।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *