बिहार: समस्तीपुर में व्यापारी समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

bookdhara
By
1 Min Read

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी आशीष चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। आशीष गुरुवार की रात विद्यापतिनगर बाजार से अपने घर शेरपुर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में पारिवारिक विवाद के कारण सुरेश राय ने गुरुवार की रात अपने छोटे भाई राजेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाने मे प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वार्ता
TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *