किसान दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती

bookdhara
By
3 Min Read

आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 118वीं जयंती समाजवादी पार्टी ने गोमाडीह त0-लालगंज में ’किसान दिवस’ के रूप में मनाया। पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता पहुॅचकर स्व0चरण सिंह जी व पूर्व सांसद स्व0ईशदत्त यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव चौ0चरण सिंह को किसानों का महान नेता बताया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत कृषि प्रधान देश में चौ0चरण सिंह जी जैसे लोग जब तक प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक किसानों का कल्याण नहीं होगा।पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि चौधरी साहब जाति तोड़ो के पक्षधर थे। उन्होंने जमींदारी उन्मूलनकर गरीबों, पिछड़ों, दलितों को उनका हक दिलाने का काम किये।नि0जिलाध्यक्ष हलदार यादव ने कहा कि आज के परिस्थितियों में भाजपा की मोदी सरकार किसानों का दमन, उत्पीड़न कर रही है। किसानों की जायज मांंगे भी नहीं मानी जा रही हैं। किसानों के ऊपर काला कानून लाकर उनकी जमीन पूॅजीपतियों व कारपोरेटों के हाथों सौपने का काम हो रहा है। मॅहगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। खाद, डीजल व विजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि से किसान के उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। मोदी चुनावों के समय किसानों को उसका दोगुना मूल्य देने को कहे थे। आज किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।विधायक संग्राम यादव ने चौ0चरण सिंह जी व स्व0ईशदत्त यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि द्वय नेताओं ने कहा था कि देश का विकास किसान की तरक्की में निहित है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, पूर्व एम0एल0सी0 कमला प्रसाद यादव, बेचई सरोज, जयराम सिंह पटेल, अखिलेश यादव, श्यामदेव चौहान, विनित राय, डा0हरिराम सिंह यादव, प्रेमा यादव, गुड्डी देवी, सपना निषाद, किरन श्रीवास्तव, बांके यादव, राजेश सरोज, रमेश निषाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम की अध्यक्षता नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। कार्यक्रम में गोंगा का जादू का प्रदर्शन हुआ। उमेश कन्नौजिया ने धोबिया नृत्य किया और बेचई सरोज के हाथों गरीबों में कम्बल वितरण का कार्य भी हुआ।

रिपोर्ट : शैलेंद्र शर्मा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *