गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बैंक से उड़ाए 11.50 लाख

bookdhara
By
2 Min Read

छत्तीसगढ़: पत्थलगांव के स्टेट बैंक में सेंधमारी कर 11.50 लाख रुपए चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए रुपयों की चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में दबाकर रखे एक लाख रुपए बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव स्थित स्टेट बैंक की शाखा में 8 अक्टूबर को पीछे की दीवार में सेंधमारी की गई। सुबह बैंक खुलने पर जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें दो फीट का गड्‌ढा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में कैश का मिलान किया गया तो पता चला कि बैंक से 11.55 लाख रुपए से ज्यादा गायब हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें आरोपी जाते हुए दिखाई दिया था।

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए की थी सेंधमारी

सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ के चरखापारा निवासी शंकर राठिया को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत में दबाकर रखे एक लाख रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की गर्लफ्रेंड के खर्चे ज्यादा हैं। उसे खुश रखने के लिए रुपयों की जरूरत थी तो बैंक में सेंधमारी की। फिलहाल पुलिस बाकी रुपयों का पता लगा रही है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *